बलरामपुर, सितम्बर 9 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। हर्रैया थाना क्षेत्र के मोतीपुर गोसाई गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। अभिषेक कुमार की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभिषेक कुमार पुत्र आशाराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि छह सितंबर की रात करीब नौ बजे वह गांव के रास्ते से जा रहे थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर सुरेश कुमार, भागीरथ, तारबाबू और लाल बाबू ने उन्हें रोककर मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर बचाने पहुंचे उनके बड़े भाई संजय, पत्नी उर्मिला देवी और छोटे भाई अमरनाथ के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान ईंट भी फेंकी गई। पीड़ित ने परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पीड...