बलरामपुर, अगस्त 12 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर मारपीट और युवती से अभद्रता का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर न्यायालय के आदेश के बाद रेहरा बाजार पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि घटना के बाद थाने और अधिकारियों से शिकायत के बावजूद तत्काल मुकदमा दर्ज नहीं किया गया, जिसके बाद उसने न्यायालय की शरण ली। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक मुकदमे में योगेश पुत्र ओमप्रकाश, दुर्गेश पुत्र बरसाती, विजय कुमार पुत्र दशरथ, ननके पुत्र कल्लू और राजन पुत्र दुखरन को नामजद किया गया है। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में घर में घुसकर मारपीट, युवती से अभद्रता आरोपियों के पते रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के बनकटवा मझौली व प...