बलरामपुर, अगस्त 1 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के सुगानगर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक परिवार पर घर में घुसकर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि चार लोगों ने पहले गाली-गलौज की और विरोध करने पर लाठी-डंडों व बोगदे से हमला बोल दिया। घटना में पिता-पुत्र घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला मेमोरियल अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में सुगानगर निवासी ननकऊ पुत्र चिन्हे निषाद ने बताया कि 23 जुलाई 2026 की सुबह करीब आठ बजे वह अपने घर में प्लास्टर का कार्य करवा रहे थे। इसी दौरान गांव के संचित पुत्र बालराम, बौरे उर्फ राधेश्याम पुत्र कामेश्वर, वेदप्रकाश पुत्र परशुराम और नन्दे पुत्र बालराम ...