बलरामपुर, सितम्बर 3 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र के मिश्रौलिया गिधरैया गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो सितंबर की सुबह घर पर हमला करने और पिता-पुत्र से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित जोगिंदर यादव की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एफआईआर के अनुसार, घटना दो सितंबर की सुबह करीब छह बजे की है। जोगिंदर यादव ने आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश को लेकर उनके पट्टीदार रामकुमार यादव, अशोक कुमार, विश्वनाथ यादव और पारसनाथ यादव दरवाजे पर आकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर जोगिंदर यादव का बेटा कृष्ण कुमार बीच-बचाव करने पहुंचा तो उसके साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि इस दौरान घर में रखी कुर्सी, मेज आदि तोड़ दी गईं। जानमाल की ...