बलरामपुर, जुलाई 12 -- Balrampur News: महराजगंज तराई, संवाददाता। तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र के कौवापुर मोड़ स्थित एसपीएम मैरिज हॉल में समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए सम्मेलन व चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री राम आश्रय विश्वकर्मा का कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष डॉ. मणिकलाल कश्यप ने की। सम्मेलन को संबोधित करते हुए राम आश्रय विश्वकर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी का इतिहास संघर्ष और समाज के कमजोर वर्गों को उनका अधिकार दिलाने का रहा है। सांसद शिरोमणि वर्मा व पूर्व विधायक मसूद खान ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार, महंगाई, कानून-व्यवस्था और महिलाओं के उत्पीड़न जैसे मुद्दों को लेकर निशाना साधा। यह भी पढ़ें- विश्वकर्मा शिल्पकार सम्मेलन में पीडीए की मजबूती का संकल...