बलरामपुर, जुलाई 12 -- Balrampur News: गैसड़ी, संवाददाता। विधानसभा क्षेत्र 292 गैसड़ी के शेख मंसूर अली कन्या इंटर कॉलेज में रविवार को पीडीए जागरूकता सम्मेलन आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा का विश्वकर्मा समाज के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुटने और समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार में दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यकों की उपेक्षा हो रही है। विशिष्ट अतिथि राम शिरोमणि वर्मा ने चंदनपुर-पचपेड़वा-गणेशपुर मार्ग के निर्माण में देरी पर भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने भोजपुर संतरी के युवक रहीम की डूबने से हुई मौत के बाद परिजनों को समय पर आर्थिक सहायता न मिलने का मुद्दा भी उठाया। यह भी पढ़ें- Balrampur Ne...