बलरामपुर, सितम्बर 10 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। गांव कस्बों के लोगों को घर के नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का सरकार ने निर्माण कराया। इसके अलावा सभी ब्लाक मुख्यालयों पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के रूप में एक बड़ा अस्पताल संचालित होता है। इन सबके बावजूद चिकित्सकों, संसाधनों और अन्य मैन पॉवर की भारी कमी के कारण आकांक्षी जिला बलरामपुर के ग्रामीण क्षेत्र की जनता को सरकारी चिकित्सीय सुविधा का लाभ नहीं मिल पाता है। प्राथिमक स्वास्थ्य केन्द्रों का आलम यह है कि यहां न तो चिकित्सक मिलते हैं और न ही दवाएं। अधिकतर केन्द्रों पर सामान्य जुकाम, बुखार और खांसी की दवाओं से लेकर चोट लगने पर मरहम, पट्टी और टिटनस के इंजेक्शन तक नहीं लग पाते। शाम होते ही ग्रामीण क्षेत्रों के इन स्वास्थ्य केन्...