Balrampur News: पिपरा पुल से नदी में कूदी युवती, पुलिस ने बचाई जान
बलरामपुर, सितम्बर 10 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। पिपरा पुल पर गुरुवार रात एक युवती ने अचानक नदी में छलांग लगा दी। रात्रि गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों की नजर उस पर पड़ गई। पुलिसकर्मियों ने बिना देर किए नदी में उतरकर युवती को सकुशल बाहर निकाल लिया। समय रहते हुई इस कार्रवाई से उसकी जान बच गई। बाद में पुलिस ने युवती के परिजनों को सूचना देकर उसे भाई के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार, 10 सितंबर की रात थाना गौरा चौराहा क्षेत्र में पिपरा पुल के पास हेड कांस्टेबल वीरेंद्र कुमार और कांस्टेबल मुकेश यादव गश्त पर थे। इसी दौरान एक 25 वर्षीय युवती पुल पर पहुंची और अचानक नीचे नदी में छलांग लगा दी। युवती को नदी में गिरते देख दोनों पुलिसकर्मियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर नदी में उतरकर उसे बाहर निकाला。
घटना का कारण पुलिस ने युवती से पूछताछ की तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.