बलरामपुर, जुलाई 27 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। तुलसीपुर थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद ने ऐसा भयावह रूप ले लिया कि एक बेटे ने अपने ही पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बहन से गाली-गलौज करने से रोकने पर आरोपी गुस्से से इस कदर बेकाबू हो गया कि घर में रखी अधजली लकड़ी के बड़े टुकड़े से पिता पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। बीच-बचाव के लिए दौड़ी मां को भी उसने नहीं छोड़ा और उसके साथ भी मारपीट की। गंभीर रूप से घायल पिता को परिजन आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने महज दो दिन के भीतर उसे गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त अधजली लकड़ी भी बरामद कर ली। यह भी पढ़ें- पिता की पीट-पीटकर हत्या करने वाला दबोचा गया आरोपीघटनास्थल का विवरण थाना तुलसीपुर क्षेत्र के ज...