बलरामपुर, जुलाई 11 -- Balrampur News: ललिया, संवाददाता। स्थानीय थाने की पुलिस ने मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और लूट के मामले में वांछित एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय सिंह के नेतृत्व में शनिवार को उपनिरीक्षक घनश्याम यादव एवं हेड कांस्टेबल धर्मवीर सिंह ने थाना क्षेत्र में अभियान चलाकर वारंटी अभियुक्त रामकुमार पुत्र रक्षाराम निवासी सरकहवा मजरा कमदी थाना ललिया को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त से संबंधित मामले में न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर वांछित था। उसे गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: पिटाई व जान से मारने की ध...