बलरामपुर, अक्टूबर 24 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के जैतापुर में पेट्रोल पंप के पास पिकअप पलटने से एक व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिद्धार्थनगर जिले के ढेबरुआ थाना क्षेत्र के खैरीशीतल प्रसाद गांव निवासी हरिनरायन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 22 अक्टूबर की रात उनके पिता पितरे समेत छह लोग पिकअप से बहराइच परवल का बीज खरीदने जा रहे थे। आरोप है कि चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहा था। यह भी पढ़ें- Balrampur News: पिकअप पलटने से सिद्धार्थनगर के अधेड़ की मौत, सात घायल सवारियों के मना करने के बावजूद उसने गति कम नहीं की। जैतापुर पेट्रोल पंप के पास पिकअप अनियंत्...