बलरामपुर, जुलाई 16 -- Balrampur News: उतरौला। राजकीय पॉलिटेक्निक महुआधनी को जाने वाले मुख्य मार्ग पर लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है, जिससे छात्रों, अध्यापकों और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर गंदे पानी के जमा होने से पैदल चलना मुश्किल हो गया है, जबकि बाइक से गुजरने पर भी दोनों पहिए आधे तक पानी में डूब जाते हैं। इसी मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण भी आवागमन करते हैं, लेकिन समस्या के समाधान के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। जलभराव के कारण दुर्गंध फैल रही है और संचारी रोग फैलने की आशंका भी बढ़ गई है। धर्मराज यादव, लल्लन वर्मा, विजय कुमार, धनीराम सहित अनेक ग्रामीणों ने शीघ्र जलनिकासी कराकर सड़क को आवागमन योग्य बनाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...