बलरामपुर, जुलाई 30 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर जिले के रेहरा बाजार थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने उस समय हिंसक रूप ले लिया जब एक महिला के साथ कथित रूप से गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटनाक्रम पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के ग्राम दौलताबाद ग्रिंट (पूरे इशरी जोत) निवासी मालती देवी पत्नी स्वर्गीय रामराज ने दी गई तहरीर में बताया कि 24 जुलाई 2026 को सुबह करीब 10 बजे पारिवारिक विवाद को लेकर उनके पट्टीदार उमेश पुत्र लालमन तथा रीना देवी पत्नी बेदमन ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी।

मारपीट का मामला आरोप है कि विरोध करने पर दोनों ने डंड...