Balrampur News: पापमोचनी एकादशी पर हुआ हवन, सुख-समृद्धि की कामना
बलरामपुर, अक्टूबर 23 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। आदर्श नगर पंचायत तुलसीपुर स्थित संकट मोचन हनुमानगढ़ी मंदिर में पापमोचनी एकादशी पर श्याम बाबा के दरबार में हवन-पूजन का आयोजन किया गया। इसमें दर्जनों श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से हवन में आहुतियां डालकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। वैदिक मंत्रोच्चार और बाबा के जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। मंदिर के पुजारी शुभम पांडे ने बताया कि श्याम बाबा को चूरमा, खीर, पंचमेवा, फल, पान, सुपारी और इत्र अर्पित करने की परंपरा है। श्रद्धालु श्रद्धापूर्वक बाबा के दरबार में प्रसाद चढ़ाते हैं। श्रद्धालु अजय गुप्ता ने कहा कि एकादशी पर हवन-पूजन करने से मानसिक शांति और आत्मिक बल की अनुभूति होती है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: पापमोचनी एकादशी पर हुआ हवन, सुख-समृद्धि की क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.