Balrampur News: पानी के विवाद में दलित युवक पर ईंट से हमला, मुकदमा दर्ज
बलरामपुर, अक्टूबर 27 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। ललिया थाना क्षेत्र के लालपुर विशुनपुर गांव में घर के पास पानी बांधने को लेकर हुए विवाद में दलित युवक पर ईंट से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित के सिर में गंभीर चोट आई और छह टांके लगाने पड़े। थाने और पुलिस अधीक्षक स्तर पर सुनवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव निवासी अखिलेश कुमार के अनुसार, दो जुलाई 2026 को शाम करीब चार बजे गांव के सूर्यनारायण पाठक ने उसके घर के पास खड़ंजे पर पानी रोक दिया था। इससे उसके घर में पानी भरने लगा। अखिलेश पानी खोलने पहुंचा तो आरोपी ने कथित तौर पर जातिसूचक गालियां दीं और विरोध करने पर खड़ंजे की ईंट उठाकर उसके सिर पर हमला कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीण म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.