बलरामपुर, अगस्त 31 -- Balrampur News: बलरामपुर,संवाददाता। पात्र लाभार्थियों को स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ समय से उपलब्ध कराया जाए। योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। यह निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने सोमवार को सीएमओ कार्यालय से आयोजित वर्चुअल बैठक में स्वास्थ्य अधिकारियों को दिए। उन्होंने जननी सुरक्षा योजना, एचपीवी टीकाकरण, आयुष्मान भारत योजना व स्वाइन फ्लू समेत विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की। जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा करते हुए सीएमओ ने कहा कि पात्र लाभार्थियों को योजना के तहत अनुमन्य सुविधाएं समयबद्ध तरीके से मिलनी चाहिए। किसी भी लाभार्थी को योजना का लाभ पाने के लिए अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े। संबंधित अधिकारी लाभार्थियों से जुड़ी लंबित प्रक्रिया को प्राथमिकता से पूर...