Balrampur News: पाइप लीकेज से दूषित पानी पीने को मजबूर लोग, सड़क पर जलभराव
बलरामपुर, अक्टूबर 26 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। आदर्श नगर पंचायत तुलसीपुर के वार्ड नंबर-14 भावनियापुर स्थित सरयू नहर कॉलोनी में वाटर कनेक्शन का पाइप लीकेज होने से लोग परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि रेलवे लाइन की ओर जाने वाली सड़क पर सक्टू बढ़ई के घर के पास वाटर पाइप में लीकेज हो रहा है। सप्लाई चालू होने पर पाइप से पानी तेजी से बाहर निकलता है, जबकि सप्लाई बंद होते ही गंदा पानी वापस पाइप में चला जाता है। इससे लोग के नलों में दूषित पेयजल आने से खतरा बना हुआ है। कॉलोनी वासियों ने बताया कि पाइप लाइन लीकेज के कारण कच्ची सड़क पर जलभराव हो गया है, जिससे आवागमन भी बाधित है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों और साइकिल व मोटरसाइकिल सवारों को हो रही है। वहीं दूषित पानी नलों में आने से लोगों को बीमारियों का भय सता रहा है। स्थानीय लोग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.