बलरामपुर, अगस्त 17 -- Balrampur News: तुलसीपुर। अखिल भारतीय साहित्य परिषद एवं राष्ट्रीय कवि संगम, बलरामपुर की ओर से पांच सितंबर को स्टार वर्ल्ड पब्लिक स्कूल परिसर में काव्य संध्या का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम प्रसिद्ध कवि ज्ञान प्रकाश लखीमपुर खीरी को समर्पित होगा। शाम पांच बजे शुरू होने वाले कार्यक्रम का संयोजन हास्य कवि विनोद सिंह कलहंस करेंगे, जबकि अध्यक्षता अरुण प्रकाश पांडेय करेंगे। जिले के कई नामचीन कवि, गीतकार और शायर अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे। आयोजकों ने साहित्य प्रेमियों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...