बलरामपुर, नवम्बर 2 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। जिले में सोमवार से धान खरीद शुरू हो गई। मंडी समिति स्थित धान क्रय केंद्र पर जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने तौल मशीन का विधि-विधान से पूजन कर खरीद शुभारंभ किया। इस दौरान धान बेचने पहुंचे पहले किसान का डीएम ने माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। साथ ही किसानों से बातचीत कर क्रय केंद्र पर मिलने वाली सुविधाओं और खरीद प्रक्रिया की जानकारी ली। पहले दिन जिले में 108 कुंतल धान की खरीद की गई है। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत जिले में किसानों की उपज खरीदने के लिए कुल 37 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इनमें खाद्य विभाग के 13, पीसीएफ के 10, यूपीएसएस के 13 व भारतीय खाद्य निगम का एक केंद्र शामिल है। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी केंद्रों पर खरीद की व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त रहे। ...