बलरामपुर, जुलाई 16 -- Balrampur News: महराजगंज तराई। मानसून की पहली बारिश ने ग्राम पंचायत लहेरी से विजयीडीह तक हाल ही में मरम्मत कराई गई सड़क की गुणवत्ता की पोल खोल दी है। करीब दो माह पहले कराए गए मरम्मत कार्य के बावजूद सड़क जगह-जगह उखड़ने लगी है और गहरे गड्ढों में तब्दील हो गई है। तारकोल और गिट्टी बह जाने से आवागमन जोखिम भरा हो गया है। ग्रामीण रामकुमार, बाबादी, नसीम, नफीस, बाबूलाल, चंद्र प्रकाश, अजय तथा जग प्रसाद वर्मा ने आरोप लगाया कि मरम्मत कार्य में अनियमितता बरती गई, जिसकी शिकायत पहले भी की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और क्षेत्रीय विधायक कैलाश नाथ शुक्ल से सड़क की गुणवत्ता की जांच कराकर शीघ्र पुनर्निर्माण कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: बारिश में उखड़ी सड़क, मरम्मत की पोल खुली

हिं...