बलरामपुर, अगस्त 23 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। नवागत पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने रविवार को पुलिस कार्यालय सभागार में आयोजित पहली अपराध गोष्ठी में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने लंबित विवेचनाओं का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी तेज करने तथा सक्रिय अपराधियों पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए। एसपी ने थाना प्रभारियों से क्षेत्रवार अपराध और कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। गंभीर अपराधों में प्रभावी पैरवी कर ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत अधिक से अधिक मामलों में दोषसिद्धि सुनिश्चित कराने के साथ पुलिस-अभियोजन के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया। गैंगस्टर एक्ट के मामलों में अपराधियों की अवैध संपत्तियों को चिह्नित कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश भी दिए। ...