Balrampur News: परामर्श केंद्र में छह पारिवारिक विवादों का कराया निस्तारण
बलरामपुर, जुलाई 26 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। परिवारों में बढ़ते आपसी मतभेदों को बातचीत और समझौते के जरिए सुलझाने के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति अभियान के तहत रविवार को परिवार परामर्श केंद्र पर बैठक आयोजित की गई। इस दौरान पारिवारिक मामलों की शिकायतें आयीं। बैठक के दौरान छह पारिवारिक विवादों का आपसी सुलह समझौता के आधार पर सफल निस्तारण कराया गया। एसपी विकास कुमार के निर्देशन व एएसपी विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में परामर्श केन्द्र पर बैठक का आयोजन किया गया। आयोजित बैठक में परामर्शदाताओं ने पति-पत्नी और उनके परिजनों के बीच संवाद स्थापित कर आपसी मतभेद दूर कराए। दोनों पक्षों ने भविष्य में सौहार्दपूर्ण वातावरण में साथ रहने और पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- सुनवाई के बाद छह दंपति साथ में रहने को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.