Balrampur News: पनारों के पानी से खराब हो रही नई सड़क
बलरामपुर, जुलाई 23 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। आदर्श नगर पंचायत तुलसीपुर के पुरानी बाजार में पिछले वर्ष निर्मित नई डामर सड़क छतों से सीधे गिर रहे पनारों के पानी के कारण तेजी से क्षतिग्रस्त हो रही है। लगातार पानी गिरने से सड़क पर गड्ढे बनने लगे हैं और कई स्थानों पर सड़क टूटने लगी है। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए नगर पंचायत ने भवन स्वामियों को नोटिस जारी किए हैं। इसके साथ ही कई लोगों पर जुर्माना भी लगाया गया है। नगर पंचायत का कहना है कि पहले भी संबंधित लोगों को नोटिस एवं मौखिक रूप से पनारे का पानी नाली में प्रवाहित करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। चेतावनी दी गई है कि निर्देशों की अनदेखी करने वालों पर नियमित रूप से जुर्माना लगाने के साथ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। चेयरमैन प्रतिनिधि अदनान फिरोज ने सभी भवन स्वामियों से छत के पना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.