बलरामपुर, अक्टूबर 3 -- Balrampur News: पचपेड़वा, संवाददाता। शेख मंसूर अली कन्या इंटर कॉलेज पचपेड़वा के परिसर में शनिवार को गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र स्तरीय मेधावी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य उषा यादव ने की। मां सरस्वती एवं पूर्व मंत्री स्व. डॉ शिवप्रताप यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में छात्रा मंत्शा ने महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार पर रोक लगाने की जरूरत पर विचार रखे। इसके बाद हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को माल्यार्पण कर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गैसड़ी विधायक राकेश कुमार यादव ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि स्कूल बंद किए जा रहे हैं और युवाओं को रोजगार देने के ...