बलरामपुर, जुलाई 9 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत शिवपुर भगवानपुर लालाडीह (डिहवा) में वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2025-26 के दौरान विकास कार्यों में करोड़ों रुपये के गबन का आरोप लगाया गया है। गांव के ही वरिष्ठ नागरिक व सेवानिवृत्त अधिकारी विष्णु नारायण लाल ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर विजिलेंस अथवा एसआईटी से जांच कराने की मांग की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि ग्राम पंचायत को मिली विभिन्न योजनाओं की धनराशि तथा मनरेगा बजट का ग्राम प्रधान ने विकास खंड पचपेड़वा के अधिकारियों की मिलीभगत से दुरुपयोग किया। आरोप है कि एक ही इंटरलॉकिंग कार्य को तीन अलग-अलग नामों से दर्शाकर तीन बार भुगतान कराया गया। वहीं वर्ष 2023 और 2026 में स्ट्रीट लाइट खरीद का भुगतान दर्शाया गया, जबकि ...