बलरामपुर, जुलाई 25 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। जनपद की तुलसीपुर थाना पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अंतरराज्यीय एवं सीमा पार सक्रिय वाहन चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी नेपाल का निवासी है, जो अपने साथियों के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से मोटरसाइकिलें चोरी कर उन्हें नेपाल में बेच देता था। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें और 2,000 रूपये नकद बरामद किए हैं, जबकि उसके तीन साथी मौके से फरार हो गए। उनकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह के अनुसार, थाना तुलसीपुर में तैनात उपनिरीक्षक स्वतंत्र कुमार अपनी टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान गनवरिया तिर...