Balrampur News: नेपालगंज रोड-वाराणसी के बीच नई रेल सेवा आज से शुरू
बलरामपुर, अगस्त 30 -- Balrampur News: बलरामपुर/तुलसीपुर, संवाददाता। अमान परिवर्तन के बाद नेपालगंज रोड और वाराणसी सिटी के बीच नई रेल सेवा शुरू होने जा रही है। इसका शुभारंभ 31 अगस्त को नेपालगंज रोड स्टेशन से 05064 नेपालगंज रोड-वाराणसी सिटी उद्घाटन विशेष ट्रेन के संचालन के साथ होगा। इस नई रेल सेवा से बलरामपुर जिले के यात्रियों को वाराणसी तक रेल संपर्क की सुविधा मिलेगी। जिले के बलरामपुर और तुलसीपुर क्षेत्र के यात्रियों के लिए यह सेवा आवागमन के लिहाज से अहम मानी जा रही है। उद्घाटन विशेष ट्रेन 31 अगस्त को नेपालगंज रोड स्टेशन से दोपहर 2:45 बजे रवाना होगी। ट्रेन नानपारा, रिसिया, बहराइच, पयागपुर और गोंडा होते हुए बलरामपुर स्टेशन पर शाम 6.22 बजे पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- Bahraich News: नेपालगंज से सीएम दिखाएंगे हरी झंडी, वर्चुअली जुड़ेंगे केंद्रीय रेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.