बलरामपुर, अगस्त 29 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। 39वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े के तहत जिले में 25 अगस्त से 8 सितंबर तक नेत्रदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसको लेकर सीएमओ डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर लोगों को जागरूक करने के लिए निर्देशित किया। सीएमओ ने कहा कि अभियान के दौरान नेत्रदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने के साथ लोगों को मरणोपरांत नेत्रदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में सीएमओ के नेतृत्व में नेत्रदान जागरूकता बैठक आयोजित की गई। सीएमओ डॉ मुकेश कुमार रस्तोी ने कहा कि नेत्रदान महादान है। मृत्यु के बाद किया गया नेत्रदान किसी जरूरतमंद के जीवन में रोशनी लाने का माध्यम बन सकता है। उन्होंने कहा कि नेत्रदान को लेकर समाज में कई तरह क...