बलरामपुर, नवम्बर 5 -- Balrampur News: महराजगंज तराई। साइबर ठगों के बढ़ते जाल से ग्रामीणों को बचाने के लिए उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की महराजगंज तराई शाखा ने जागरूकता अभियान चलाया। गुरुवार को नाबार्ड की वित्तीय समावेशन निधि के तहत आयोजित कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सुरक्षित बैंकिंग के उपाय बताए गए। कलाकारों ने फर्जी कॉल, लिंक और केवाईसी अपडेट के नाम पर होने वाली ऑनलाइन ठगी के तरीके प्रस्तुत कर लोगों को सतर्क किया। शाखा प्रबंधक अमन श्रीवास्तव ने कहा कि अनजान व्यक्ति से ओटीपी, एटीएम पिन और यूपीआई पिन साझा न करें। संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें। साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। कार्यक्रम में उमाकांत मिश्रा, संध्या तोमर, राहुल, कैलाश नाथ यादव सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...