बलरामपुर, अगस्त 12 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। आदर्श नगर पंचायत तुलसीपुर के भवनियापुर वार्ड 14 में बुनियादी सुविधाओं के अभाव से परेशान दर्जनों लोगों ने विधान परिषद सदस्य साकेत मिश्रा को पत्र देकर सड़क और नाली निर्माण की मांग की है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि सरयू नहर कॉलोनी के पीछे बसी बस्ती के निवासियों ने बताया कि रामदुलारे वर्मा के घर से नितिन आर्या के घर तक करीब 200 मीटर लंबा और छह मीटर चौड़ा मार्ग पूरी तरह कच्चा है। नाली न होने से घरों का गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है। बारिश के दौरान जलभराव और कीचड़ के कारण आवागमन मुश्किल हो जाता है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: सड़क-नाली के निर्माण की मांग को लेकर एमएलसी से लगाई गुहार बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ती है। गंदगी के चलते संक्रामक बीमारियों का ख...