बलरामपुर, सितम्बर 29 -- Balrampur News: बलरामपुर संवाददाता उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीएसए पर विद्यालय निरीक्षण के दौरान उपस्थित शिक्षकों को अनुपस्थित दर्शाकर वेतन अवरुद्ध किए जाने का आरोप लगाया है। संघ के जिलाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह एवं मंडलीय/जिला मंत्री मंगल देव मिश्र ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजकर मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

शिक्षकों के अनुमानों पर सवाल शिक्षक संघ ने मांगपत्र में कहा है कि 28 सितंबर को सदर विकास खंड ज्योनार में बीएसए निरीक्षण के दौरान शिक्षक आरिफ खां विद्यालय में उपस्थित थे, लेकिन उन्हें निरीक्षण आख्या में अनुपस्थित दर्शाया गया। इसी विद्यालय की शिक्षिका मीनाक्षी तिवारी सीसीएल पर व नीलम गौतम एफएलएन प्रशिक्षण में थीं, इसके बावजूद दोनों को भी अनुपस्थित दर्शाए जाने का आरोप लगाय...