बलरामपुर, सितम्बर 20 -- Balrampur News: पचपेड़वा, संवाददाता। ब्लॉक के रेहरा गांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एसबीआई फाउंडेशन एवं पंख संस्था के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के तहत आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया। शिविर में चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने कुल 212 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। वहीं 35 से अधिक लोगों की शुगर एवं मलेरिया की जांच की गई। जांच के बाद मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श के साथ आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं। स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों को बीमारियों से बचाव, स्वच्छता, संतुलित खान-पान और नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक किया। विशेष चिकित्सक निशान अली, मेडिकल ऑफिसर डॉ. अभ...