Balrampur News: नाले में डूब रहे मासूमों को देख चालक ने ट्रक रोक बचाई जान
बलरामपुर, नवम्बर 2 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। नकटी नाले के गहरे पानी में डूब रहे दो मासूम बच्चों के लिए रविवार शाम एक ट्रक चालक फरिश्ता बनकर पहुंचा। पुल से गुजरते समय चालक की नजर पानी में जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे बच्चों पर पड़ी तो उसने एक पल गंवाए बिना ट्रक रोक दिया। खुद बचाव में जुटने के साथ जोर-जोर से शोर मचाकर लोगों से मदद की गुहार लगाई। चालक की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और ग्रामीण दौड़े। ग्रामीणों ने नाले में छलांग लगाकर दोनों बच्चों को बाहर निकाला। हालांकि तब तक दोनों बेहोश हो चुके थे। उन्हें तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया गया। एक बच्चे की हालत में सुधार होने पर उसे घर भेज दिया गया, जबकि दूसरे की गंभीर स्थिति को देखते हुए आईसीयू में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: नकटी नाले में डूब रहे दो म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.