बलरामपुर, जुलाई 8 -- Balrampur News: उतरौला, संवाददाता। नगर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने और बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से निपटने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इसी क्रम में रेहरा के नायब तहसीलदार अजीत प्रताप सिंह ने बुधवार को उतरौला नगर के विभिन्न वार्डों में चल रहे नाला सफाई अभियान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सफाई कार्य की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लिया। मौके पर मौजूद सफाई कर्मियों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि नालों की सफाई में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्षा ऋतु को देखते हुए सभी छोटे-बड़े नालों की तलीझार सफाई समयबद्ध तरीके से पूरी कराई जाए, ताकि नगर में जलभराव, गंदगी, संक्रामक बीमारियों की आशंका को रोका जा सके। यह भी पढ़ें- Kanpur News: परमट म...