Balrampur News: नाला तोड़ने की कार्रवाई से बढ़ी मुसीबत, नई बस्ती के कई घरों में घुसा पानी
बलरामपुर, जुलाई 13 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। आदर्श नगर पंचायत तुलसीपुर के वार्ड संख्या-3 नई बस्ती में जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए की गई नगर पंचायत की कार्रवाई लोगों के लिए नई परेशानी बन गई। रविवार रात करीब आठ बजे नगर पंचायत की जेसीबी ने नाले की दीवार तोड़ दी, जिसके बाद पानी का रुख आबादी की ओर हो गया और कई घरों में पानी भर गया। इससे स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। वार्ड निवासी हफीजुल्लाह राइनी, सलमान व शाहिद ने आरोप लगाया कि बिना उचित निकासी व्यवस्था किए नाला तोड़ दिया गया। मोहम्मद सलीम ने बताया कि पानी उनके मकान के बेसमेंट तक पहुंच चुका है और यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो घर जलमग्न हो सकता है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: 20 साल से नालियां नहीं हुईं चौड़ी, 10 मिनट की बारिश में पानी-पानी हो जाता है कस्बा स्थानीय लोगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.