Balrampur News: नहर किनारे झोपड़ी में घुसा तेंदुआ, ग्रामीणों में मचा हड़कंप
बलरामपुर, अगस्त 10 -- Balrampur News: ललिया, संवाददाता। ललिया थाना क्षेत्र के बजरडीह गांव के पास रविवार रात करीब 10 बजे माइनर नहर किनारे बनी फूस की झोपड़ी में तेंदुआ घुस आने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। झोपड़ी में तेंदुए को देखकर खेतों की रखवाली कर रहे ग्रामीणों ने शोर मचाया, जिसके बाद वह वहां से निकलकर भाग गया। तेंदुए की मौजूदगी से बजरडीह समेत आसपास के कई गांवों में दहशत का माहौल है। ग्राम प्रधान दिनेश यादव ने बताया कि नहर किनारे बनी झोपड़ी में अचानक तेंदुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों के जुटने और शोर मचाने पर वह झाड़ियों की ओर भाग गया। सिंहपुर के प्रधान प्रतिनिधि अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि एक दिन पहले परसहवा गांव के पास गन्ने के खेत में तेंदुए ने सियार का शिकार किया था। यह भी पढ़ें- Bareily News: तेंदुए को पकड़ने के लिए जगी डांडी गांव में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.