Balrampur News: नहर किनारे अचेत मिला युवक, अस्पताल में मौत
बलरामपुर, अगस्त 11 -- Balrampur News: गैसड़ी, संवाददाता। गैसड़ी कोतवाली क्षेत्र के ठकुरपुर गांव के पास नहर निकट चौराहे पर मंगलवार सुबह करीब छह बजे एक युवक अचेत अवस्था में पड़ा मिला। उसके शरीर पर गंभीर चोट के निशान बताए गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैसड़ी पहुंचाया। जहां पर अधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 36 वर्षीय राम सनेही पुत्र बृजलाल शिल्पकार निवासी विशुनपुर कला के रूप में हुई। युवक के अचेत मिलने की सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। मृतक के बड़े भाई फूल कुमार ने गैसड़ी कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.