Balrampur News: नशे में वाहन चलाने वाले सात चालक कार्रवाई की जद में, परिवहन विभाग और यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान
बलरामपुर, जुलाई 26 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्ती बरतते हुए परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस ने शनिवार को संयुक्त विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन, फुलवरिया चौराहा और झारखंडी रेलवे क्रॉसिंग पर वाहन चालकों की ब्रेथ एनालाइज़र से जांच की गई। जांच में सात चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए, जिनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की संबंधित धाराओं के तहत विधिक कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की सघन जांच की गई। अधिकारियों ने वाहन चालकों के दस्तावेजों के साथ-साथ शराब पीकर वाहन चलाने की भी जांच की। नशे की पुष्टि होने पर चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें भविष्य में ऐसी लापरवाही न करन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.