बलरामपुर, अक्टूबर 30 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। नशामुक्त व रचनात्मक सोच रखने वाले युवा ही देश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते हैं। इसी उद्देश्य से युवा कल्याण व प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से शुक्रवार को होटल जय पैलेस में जनपद स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया। विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग-2027 के तहत आयोजित उत्सव की थीम 'नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत' रही। इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। युवा उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्त ने दीप प्रज्ज्वलित कर और मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके किया। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: तीन नवंबर को पीजी कॉलेज...