Balrampur News: नशामुक्त भारत का संकल्प लेकर जागरूकता रैली निकली
बलरामपुर, अगस्त 13 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। नशे के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाने व समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बलरामपुर सेंटर की ओर से गुरुवार को रैली निकाली गई। नशामुक्त भारत अभियान की रैली में सैकड़ों लोगों ने शामिल होकर नशे के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया। जागरूकता रैली के दौरान लोगों को नशे से दूर रहने और परिवार से लेकर समाज तक नशामुक्ति का संदेश पहुंचाने का सामूहिक संकल्प दिलाया गया। बलरामपुर सेंटर की प्रभारी बीके अमिता बहन के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में रैली के बाद लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान नहीं पहुंचाता, बल्कि परिवार की खुशहाली, आर्थिक स्थिति व सामाजिक व्यवस्था पर भी प्रतिकूल प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.