Balrampur News: नवरात्र से बाजार गुलजार, कारोबार ने पकड़ी रफ्तार
बलरामपुर, अक्टूबर 22 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। बरसात और पितृपक्ष के दौरान सुस्त पड़े कारोबार को नवरात्र ने नई रफ्तार दे दी है। लंबे समय तक बाजार में छाई मंदी के बाद अब दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने लगी है। कपड़ा, बर्तन, बाइक समेत अन्य सामानों की खरीदारी में तेजी आने से व्यापारियों के चेहरे खिल उठे हैं। व्यापारियों के मुताबिक नवरात्र शुरू होने के बाद बिक्री में करीब 40 से 50 फीसदी तक का उछाल आया है। इससे कारोबारियों को बड़ी राहत मिली है। अब व्यापारियों की निगाहें दीपावली व धनतेरस पर टिकी हैं। उन्हें उम्मीद है कि इन प्रमुख त्योहारों पर बाजार में जबरदस्त रौनक लौटेगी और कारोबार नई ऊंचाई पर पहुंचेगा। जनपद के प्रमुख शहरों व बाजारों में सुबह से शाम तक चहल-पहल बढ़ने लगी है। नवरात्र में पूजा-पाठ व त्योहारों की तैयारियों के बीच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.