Balrampur News: नवनिर्मित मकान के शौचालय के गड्ढे में मिला व्यक्ति का शव
बलरामपुर, नवम्बर 2 -- Balrampur News: पचपेड़वा, बलरामपुर। कस्बे के बढ़नी रोड स्थित एक नवनिर्मित मकान के बेसमेंट में बने शौचालय के गड्ढे से सोमवार को एक व्यक्ति का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान पचपेड़वा निवासी 40 वर्षीय पप्पू कश्यप पुत्र घनश्याम के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को गड्ढे से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जांच की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि निर्माणाधीन मकान गुरचिहवा निवासी नूरजहां पत्नी अबू समा का है। बताया जाता है कि पप्पू कश्यप नशे का आदी था। इसके चलते उसकी पत्नी पहले ही उसे छोड़कर चली गई थी। उसके पास रहने के लिए अपना मकान नहीं था, इसलिए वह नवनिर्मित भवन में ही रह रहा था। पुलिस की मानें तो प्रथम दृष्टया आशंका है कि नशे की हालत में पप्पू शौचालय के गड्ढे मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.