बलरामपुर, नवम्बर 7 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। आस्था, कला व संस्कार का अनूठा संगम धनतेरस पर सदर ब्लॉक के जबदही गांव में देखने को मिला। यहां दस वर्षीय बालक ने अपनी अद्भुत कलात्मक प्रतिभा का परिचय देते हुए घर पर ही मां लक्ष्मी, मां काली व भगवान गणेश की प्रतिमाएं तैयार कीं। नन्हे हाथों से बनाई गईं देवी-देवताओं की प्रतिमाएं ग्रामीणों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। नींबू लाल मौर्य के छोटे बेटे चचंल मौर्य ने अपनी मेहनत, लगन और कल्पनाशीलता से इन प्रतिमाओं को आकार दिया। धनतेरस के अवसर पर बालक के घर श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पुष्कर शुक्ला, महंत संत कुमार और विवेक शुक्ला समेत तमाम ग्रामीणों ने पहुंचकर देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की और बालक की प्रतिभा की सराहना की। यह भी पढ़ें- Diwali Puja Vidhi: दिवाली पर...