बलरामपुर, सितम्बर 24 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के धुसाह गांव में अलमारी का लॉकर खोलकर एक लाख रुपये नकद व जेवर चोरी करने का मामला सामने आया है। पीड़िता प्रीति पत्नी पन्नालाल ने अपनी ननद रीना निवासी गिलौला श्रावस्ती व उसके पिता माता प्रसाद के खिलाफ चोरी का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के मुताबिक, वह 28 अगस्त को रक्षाबंधन के अवसर पर अपने मायके बहराइच गई थी। घर से निकलने से पहले उसने घर और अलमारी की चाबी अपने पति को सौंप दी थी। यह भी पढ़ें- Balrampur News: अलमारी का लॉकर खोलकर एक लाख रुपये और जेवर चोरी करने का आरोप उसी दिन उसकी ननद रीना भी रक्षाबंधन के लिए घर आई थी। प्रीति का कहना है कि उसने मकान बनवाने के लिए पांच...