बलरामपुर, सितम्बर 13 -- Balrampur News: बलरामपुर संवाददाता। नो-पार्किंग में वाहन खड़ा किया तो चालान, लेकिन वाहन खड़ा करें तो कहां। शहर में करीब एक लाख वाहनों के दबाव के बीच प्रमुख बाजारों में पार्किंग की व्यवस्था शून्य है। बलरामपुर शहर में न कोई निर्धारित स्थल, न वैकल्पिक पार्किंग और न ही 500 मीटर से एक किलोमीटर के परिधि के दायरे में वाहन खड़ा करने की कोई सुविधा। ऐसे में सड़क की पटरियां और दुकानों के सामने की जगह ही पार्किंग बन गई हैं। पीक आवर में यही बेतरतीब पार्किंग बाजारों की सड़कों को जाम में बदल देती है। ऊपर से झारखंडी रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते बड़े वाहनों का रास्ता बंद है और छोटे वाहनों का दबाव बढ़ गया है। अब सवाल यह उठता है कि जब पार्किंग की व्यवस्था ही नहीं है तो सिर्फ नो-पार्किंग का चालान काटकर यातायात व्यवस्था क...