बलरामपुर, अक्टूबर 12 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। अग्रवाल सभा बलरामपुर की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। चार अक्टूबर से शुरू हुए समारोह में बच्चों, महिलाओं और पुरुषों के लिए विभिन्न खेलकूद एवं अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसके साथ ही सामाजिक सरोकार के तहत श्री हनुमान गौशाला में गोसेवा कर हरा चारा, गुड़ और चूनी प्रदान की गई। समारोह के अंतिम दिन महाराजा अग्रसेन का पूजन और हवन किया गया। इसके बाद सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम को महाराजा अग्रसेन के पूजन, माल्यार्पण और आरती के बाद सचिव विनोद बंसल ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। यह भी पढ़ें- Bareily News: हवन-पूजन से महाराजा अग्रसेन जयंती का आरंभ अध्यक्ष सौम्य अग्रवाल ने समाज की ओर से क...