बलरामपुर, जुलाई 24 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। नगर कोतवाली क्षेत्र में जिम से घर लौट रहे दो युवकों पर रास्ते में घेरकर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ितों का आरोप है कि दबंगों ने दोनों भाइयों को लाठी-डंडों व मुक्कों से बुरी तरह पीटा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट के दौरान एक युवक का मोबाइल फोन भी गिर गया, जिसके कवर में रखे तीन हजार रुपये भी गायब हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन नामजद व दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम कोइरी थाना ललिया निवासी अभिषेक मिश्र व राज मिश्र 23 जुलाई की शाम करीब 5:15 बजे जिम से व्यायाम कर घर लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- Balrampur News: जिम से लौट रहे दो युवकों पर जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज आरोप है कि रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे सुनील ...