Balrampur News: दो माह से अधूरी पाइपलाइन, पेयजल संकट से जूझ रहे नगरवासी
बलरामपुर, जुलाई 26 -- Balrampur News: तुलसीपुर। तहसील रोड के किनारे रहने वाले लोगों को पिछले दो माह से पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि सड़क किनारे पाइपलाइन बिछाने का कार्य बीच में ही छोड़ दिया गया, जिससे अब तक जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी। धीमे रफ्तार से चल कार्य के चलते लोगों को मजबूरी में शुद्ध पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि ठेकेदार से संपर्क करने पर वह हर बार काम टाल देता है। नगरवासियों ने प्रशासन से पाइपलाइन का कार्य शीघ्र पूरा कराकर नियमित पेयजल आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Champawat News: टनकपुर नगर क्षेत्र में पेयजल परियोजना के कार्यो का निरीक्षण किया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.