Balrampur News: दो मासूम बच्चों की तलाश में दो घंटे तक हलकान रहे परिजन
बलरामपुर, नवम्बर 7 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। घर में खेलते-कूदते नजर आने वाले बच्चे अचानक आंखों से ओझल हो जाएं तो माता-पिता पर क्या गुजरती है, इसका अंदाजा लगाना भी काफी मुश्किल है। कुछ ऐसा ही नजारा शुक्रवार शाम उतरौला क्षेत्र के जोगीवीर गांव में देखने को मिला। अनिल कुमार सिंह के नौ व सात वर्षीय दो मासूम बेटे अचानक घर से गायब हो गए। बच्चों के नजर नहीं आने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। अनहोनी की आशंका से परेशान परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। उतरौला पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज दो घंटे में दोनों बच्चों को सकुशल खोज निकाला। बच्चों के वापस मिलने पर परिजनों की आंखों में खुशी छलक उठी। पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन में गुमशुदा बच्चों की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शुक्रवार की शाम करीब 4:45 ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.