Balrampur News: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत, पत्नी और तीन बच्चे भी घायल
बलरामपुर, अक्टूबर 30 -- Balrampur News: पचपेड़वा, संवाददाता। ससुराल से पत्नी और तीन मासूम बच्चों को लेकर घर लौट रहे शिवप्रसाद के लिए रास्ते में हुआ हादसा जिंदगी का आखिरी सफर बन गया। दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में शिवप्रसाद (30) की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और तीनों बच्चे भी घायल हो गए। जिस परिवार के साथ वह कुछ समय पहले तक खुशियां बांट रहा था, उसी परिवार को हादसे ने गहरे सदमे में डाल दिया। थाना पचपेड़वा क्षेत्र के ग्राम मोतीपुर सेमरी के मजरा मठवा निवासी शिवप्रसाद पुत्र भूसई अपनी पत्नी और तीन बच्चों को बाइक से लेकर कोतवाली गैसड़ी क्षेत्र के ग्राम लालपुर मरैहिया स्थित ससुराल से देर शाम घर लौट रहे थे। अभी उनकी बाइक सिसवा गांव के बाहर पहुंची थी कि सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर कोहरगड्डी की तरफ स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.